सेंसेक्स 338 अंक टूटकर 57,900 पर हुआ बंद, 17,050 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 337.66 अंक टूटकर 57,900.19 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 111 अंक गिरकर 17,043.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सबसे ज़्यादा गिरावट महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में रही। सोमवार को सेंसेक्स 897.28 अंक जबकि निफ्टी 258.60 अंक टूटकर बंद हुआ था।